
अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले भारतीय होंगे बापू, संसद में पेश किया गया प्रस्ताव
- महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जा सकता है।
- इस संबंध में अमेरिकी संसद में एक बार फिर प्रस्ताव पेश किया गया, जो न्यूयॉर्क के एक सांसद ने दिया।
- उन्होंने शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए बापू को कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने का प्रस्ताव पेश किया।
- महात्मा गांधी अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे।
- इससे पहले यह सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स जैसी महान हस्तियों को दिया जा चुका है।




























































