डॉ. कफील को राहत नहीं, योगी सरकार ने कोर्ट से अब दूसरे मामले में निलंबन जारी रखने की कही बात 

  • 2017 में यूपी के गोरखपुर में इंसेफलाइटिस बीमारी की वजह से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर कफील खान को निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद वो चर्चा में आए थे। 
  • इस मामले में अब योगी सरकार ने कथित लापरवाही के लिए निलंबित डॉ कफील खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। 
  • राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को बताया कि डॉ कफील खान का निलंबन जारी रखा जाएगा, क्योंकि उनके खिलाफ एक अलग अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।
  • अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष गोयल ने अदालत में कहा कि यह कार्यवाही अभी समाप्त होनी है और इसमें निलंबन का आदेश जारी है। 
  • बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट डॉ कफील की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें उन्होंने अपने निलंबन को चुनौती दी है। 
यह भी पढ़े: सीएम स्टालिन ने घटाया तमिलनाडु में पेट्रोल का भाव, महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपए