कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में अल्पसंख्यक आयोग सख्त, कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट 

  • यूपी के कानपुर में एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला देशव्यापी बन चुका है, अल्पसंख्यक आयोग ने सख्ती दिखाते हुए कमिश्नर को तलब किया है.
  • अल्पसंख्यक आयोग ने कानपुर पुलिस के कमिश्नर को नोटिस जारी करते हुए 72 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है.
  • अल्पसंख्यक आयोग ने कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा- आगे ऐसी कोई घटना न हो इसका इंतजाम किया जाए, आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई इसे भी पूछा गया है.
  • आयोग ने पूछा है कि जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवक की पिटाई हो रही थी उन पुलिसकर्मियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है.
  • बता दें कि तीन दिन पहले एक मुस्लिम युवक को बजरंग दल के गुण्डों ने जय श्रीराम बुलवाते हुए पीटा, उसकी बेटी सीखती रही पर उसे पीटा जाता रहा.
     यह भी पढ़ें - यूपी डिप्टी CM पर उन्हीं के पार्टी नेता ने लगाए फर्जीवाड़े का आरोप, कहा- शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी