
क्या आजादी की एक लड़ाई अब ट्विटर के खिलाफ लड़नी पड़ेगी?- अकाउंट लॉक के बाद कांग्रेस ने पूछा
- कांग्रेस का दावा है कि ट्वीटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट और पार्टी नेताओं के 5000 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कर दिए है।
- ट्विटर ने बालासाहेब थोरात और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद संजय निरुपम का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है।
- ट्विटर द्वारा अकाउंट ब्लॉक किए जाने के बाद निरुपम ने फेसबुक पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिख डाली है। कई नेताओं ने फेसबुक पर मोर्चा खोल दिया है।
- निरुपम ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया है कि क्या आजादी की एक लड़ाई अब ट्विटर के खिलाफ लड़नी पड़ेगी? वह भी तब, जब देश स्वतंत्रता दिवस निकट हो।
- निरुपम ने लिखा- मोदी सरकार विपक्ष की जुबान बंद करके देश चलाना चाहती है लेकिन इस अलोकतांत्रिक चाल-चलन के खिलाफ हम लड़ लेंगे और जीतेंगे भी।
- बालासाहेब थोराट ने लिखा- मैंने राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट किया था इसलिए अकाउंट लॉक किया गया। सत्ता के दबाव में आकर अपनी भूमिका तय न करे ट्विटर।




























































