
प्राइवेटाइजेशन के लिए सरकार की पॉलिसी तैयार, 7 सरकारी कंपनियां होंगी प्राइवेट, सीतारमण ने बताए नाम
- भारतीय उद्योग परिसंघ की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी कंपनियों को प्राइवेट किए जाने की पुष्टि की है।
- प्राइवेटाइजेशन कार्यक्रम को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देना चाहती है, इसलिए PSU के लिए एक नीति भी लेकरआई है।
- DIPAM के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडे ने प्राइवेट की जाने वाली कंपनियों के नाम बताए, जिसमें भारत पेट्रोलियम, कॉनकोर, एयर इंडिया का नाम शामिल था।
- जबकि Shipping Corporation of India, Bharat Earth Movers Private Ltd., Pawan Hans और Neelachal Ispat Nigam Ltd के प्राइवेटाइजेशन को लेकर बिडर्स ने दिलचस्पी दिखाई है।
- सरकार ने इस साल के बजट में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है, इसमें दो सरकारी बैंक और LIC में हिस्सेदारी बेचना शामिल है।




























































