योगी का दावा- दी सबसे अधिक नौकरियां, प्रियंका ने जवाब में ट्वीट किया गिड़गिड़ाती महिला का वीडियो

  • गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे।
  • इस दौरान सीएम योगी ने दावा किया की पिछले 15 से 20 सालों में कभी इतनी नियुक्तियां नहीं हुई, जितनी नियुक्तियां हमारे साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुई हैं।
  • वहीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने एक गिड़गिड़ाती हुई महिला का वीडियो ट्वीट कर रोजगार के मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। 
  • प्रियंका गांधी ने लिखा- क्या उप्र सरकार युवाओं से वादा कर सकती है कि जब वे रोजगार मांगने जाएंगे, धमकियों व लाठी के बजाय उन्हें उनका हक मिलेगा? 
  • उन्होंने आगे लिखा- प्रदेश में लाखों सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं व कई भर्तियां रुकी हैं। प्रदेश में युवाओं को प्राथमिकता देने वाला विकल्प चाहिए।
यह भी पढ़े: राउत का आरोप- राज्यसभा में लागू किया गया 'मार्शल लॉ', पूछा- क्या सरकार हमें डराना चाहती हैं?