Get Premium
अकाउंट्स लॉक पर ट्विटर का जवाब- नियम सभी के लिए समान, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी
- राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस और उसके कई सीनियर नेताओं के अकाउंट्स को लॉक किए जाने को लेकर ट्विटर ने बयान जारी किया है।
- माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का कहना है कि हम अपने नियमों को न्यायिक तरीके से और बिना किसी पक्षपात के लागू करते हैं।
- ट्विटर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने ऐसे सैकड़ों ट्वीट पर अपनी ओर से कार्रवाई की है, जो हमारे नियमों का उल्लंघन करते हैं।
- ट्विटर ने कहा- कुछ निजी जानकारियां अन्य के मुकाबले ज्यादा खतरनाक होती हैं, हमारा लक्ष्य है कि किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी को बचाया जाए।
- अकाउंट ब्लॉक करने के बारे में बताते हुए ट्विटर ने कहा कि उसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अलर्ट किया था।
यह भी पढ़े: तीसरी लहर की दस्तक! स्कूल खुलते ही बेंगलुरु में 300 से अधिक बच्चे पॉजिटिव, कई स्कूलों में बढ़े केस