
जल्द BJP करेगी 'किसान सम्मेलन', सपा बोली- चुनाव आते ही भाजपा को आ गई किसानों की याद
- भाजपा उत्तर प्रदेश के अंदर 'किसान सम्मेलन' का आयोजन करने जा रही है। इस पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
- अखिलेश यादव ने कहा, 'सुना है बातों की खेती करनेवाली भाजपा यूपी में 'किसान सम्मेलन' करेगी।' किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आनेवाले।
- उन्होंने लिखा- अन्नदाता का मतदाता बनने का समय जब निकट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आयी।
- दरअसल, अगले साल उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसी को लेकर बीजेपी की नजर रूठे हुए किसानों को मनाने पर है।
- बीजेपी 16 अगस्त से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत कृषि कानून के फायदे और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा।




























































