जंतर-मंतर में भड़काऊ नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार BJP नेता अश्विनी उपाध्याय को मिली जमानत

  • दिल्ली के जंतर-मंतर में बिना किसी इजाजत के आठ अगस्त को बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग इकट्ठा हुए थे और तमाम मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। 
  • मुुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिल्लाएंगे का नारा जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और उसने कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ शुरु कर दी। 
  • इस मामले में बीते दिन ही कार्यक्रम के प्रमुख बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय,विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में लिया गया था। 
  • नारेबाजी के इस मामले में अब गिरफ्तार किए गए पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 
  • कोर्ट ने उपाध्याय को 50 हजार के निजी मुचलके पर बेल दी है। उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजक सेव इंडिया फाउंडेशन था, जिसे वह नहीं जानते हैं। 
यह भी पढ़े: अकाली नेता की हत्या का बदला लेने के लिए तिहाड़ से गैंगस्टर ने लिखा- 'एक के बदले चार मारेंगे'