टीकाकरण के ऐड में हिमाचल सरकार ने खर्च किए 78 लाख, PM की फोटो को बताया ‘व्यापक जनहित’ में 

  • हिमाचल सरकार कोविड टीकाकरण के प्रचार में लाखों खर्च कर चुकी है तो केंद्र सरकार सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर लगा रही। 
  • इसे लेकर कांग्रेस पार्टी समेत विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि टीकाकरण से जुड़े विज्ञापनों पर अब तक 78 लाख खर्च किए गए हैं। 
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी के एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। 
  • दूसरी ओर कांग्रेस के कुमार केतकर ने सरकार से पूछा कि क्या कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर मुद्रित करना अवश्यक है।
  • इस पर केंद्र सरकार ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के बाद जारी प्रमाणपत्र में पीएम मोदी के संदेश के साथ तस्वीर को “व्यापक जनहित” में बताया है।
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का फैसला, राजीव गांधी के सम्मान में उनके नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड