लालू यादव को घेरने की औकात नहीं... मोदी जी क्या कर रहे हैं वो भी दिखाओ- मीडिया पर भड़के तेज

  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव फेसबुक लाइव पर मीडिया से बात करते हुए मीडिया पर भड़क गए। 
  • उन्होंने बिहार के पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए कहा कि लालू परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
  • उन्होंने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी क्या कर रहे हैं वह भी दिखाओ। लालू यादव को घेरने की किसी की औकात नहीं है।
  • वायरल वीडियो में तेज मीडिया पर भड़कते हुए कह रहे हैं- यह जो तुम लोग नौटंकी कर रहे हो यहां पर, तुम लोगों पर PIL दाखिल करेंगे। 
  • उन्होंने कहा- मेरे पिताजी के बारे में चारा घोटाला… क्या है चारा घोटाला बताओ? और मोदी जी क्या कर रहे हैं वो भी बताओ?
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का फैसला, राजीव गांधी के सम्मान में उनके नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड