केंद्र ने परियोजना को नहीं दी मंजूरी इसलिए आज बाढ़ में बंगाल- दौरा करने पहुंची ममता बोलीं

  • पश्चिम बंगाल के कई जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की चपेट में आने से करीब ढ़ाई लाख लोग बेघर हो गए हैं। 
  • बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, बचाव कार्य जारी है, सीएम ममता बनर्जी बचाव कार्य का खुद नेतृत्व कर रही है।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री  मेदिनीपुर जिले में बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचीं। दौरे करने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 
  • ममता ने कहा- वो केंद्र सरकार पर प्रेशर बनाने के लिए दिल्ली एक टीम को भेजेगी ताकि घाटल परियोजना को जल्द मंजूरी मिल जाए। 
  • उन्होंने कहा- ये मानव निर्मित बाढ़ है। हमारे अनुरोधों पर केंद्र ध्यान नहीं दे रहा है। हमारे बार-बार अनुरोध, बहरे कानों में पड़ रहे हैं। 
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का फैसला, राजीव गांधी के सम्मान में उनके नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड