
राहुल ने किया हमारी नीति का उल्लंघन इसलिए ब्लॉक हुआ अकाउंट- ट्विटर ने कोर्ट को बताया
- दिल्ली रेप केस मामले में बच्ची के परिजनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
- ट्विटर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवैया ने कोर्ट को बताया कि हमने राहुल गांधी का ट्वीट इसलिए हटाया क्योंकि, यह हमारी नीति के खिलाफ था।
- ट्विटर ने कांग्रेस सांसद द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट को डिलीट कर दिया साथ ही उनके अकाउंट को भी बंद करने का दावा किया है।
- बता दें कि मासूम से दुष्कर्म मामले में उसके परिजनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में राहुल के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।
- याचिकाकर्ता ने कहा कि लड़की के परिजन की पहचान राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक की गई है, जो सर्वथा अनुचित है।




























































