ममता के भतीजे अभिषेक समेत 6 टीएमसी नेताओं पर FIR, पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप

  • पश्चिम बंगाल के बाद अब त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी का नया कुरुक्षेत्र बनता नजर आ रहा है। दोनों पार्टी अपना दम दिखा रही है। 
  • बीते दिनों हुए हमले को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी सांसदों अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के खिलाफ 'पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी में बाधा डालने' के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
  • त्रिपुरा पुलिस ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के अलावा बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 
  • पुलिस ने कहा है कि टीएमसी नेताओं के समूह ने एडिशनल एसपी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर चिल्लाया भी। 
  • बता दें कि पिछले हफ्ते अभिषेक बनर्जी और टीएमसी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में अलग-अलग घटनाओं में हमला किया गया था। 
यह भी पढ़े: अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अन्य राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने J&K में खरीदी जमीन- केंद्र का जवाब