
महाराष्ट्र: उद्धव सरकार का फैसला, राजीव गांधी के सम्मान में उनके नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड
- केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दिनों राजीव गांधी खेल रत्न का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम से कर दिया, जिसे तमाम लोगों ने बदले की राजनीति माना.
- इसी बीच महाराष्ट्र की सरकार ने राजीव गांधी के नाम से एक अवॉर्ड लाने की घोषणा की है, गृह राज्यमंत्री सतेज डी पाटिल ने इसकी पुष्टि की.
- उन्होंने बताया महाराष्ट्र में आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगठनों को ये पुुरुस्कार दिया जाएगा, पहला पुरुस्कार 20 अगस्त को दिया जाएगा.
- सतेज ने दूसरे ट्वीट में लिखा- यह पुरुस्कार राजीव गांधी को भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य के लिए एक श्रद्धांजलि होगी.
- महाराष्ट्र सरकार की इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, हालांकि उनके प्रदर्शन का कोई असर पड़ता नहीं दिखाई देता.
यह भी पढ़ें - अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अन्य राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने J&K में खरीदी जमीन- केंद्र का जवाब




























































