ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं, केवल 1 राज्य से 1 संदिग्ध की मौत- सरकार का फिर से दावा

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन संकट के कारण किसी की मौत की सूचना नहीं दी है।
  • क संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा- केवल एक राज्य ने ऑक्सीजन संकट के कारण एक संदिग्ध मौत की सूचना दी है।
  • लव अग्रवाल ने कहा- राज्यों से पूछा गया था कि क्या ऑक्सीजन से संबंधित मौतें हुई हैं? एक के अलावा किसी ने यह नहीं कहा है कि उनके यहां ऑक्सीजन से संबंधित मौतें हुई हैं।
  • वहीं दूसरी ओर सरकार के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केन्द्र ने दिल्ली सरकार से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी। 
  • उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन का संकट था लेकिन बिना जांच यह सुनिश्चित करना संभव नहीं है कि इसकी कमी के कारण कोई मौत हुई या नहीं।
यह भी पढ़े: अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अन्य राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने J&K में खरीदी जमीन- केंद्र का जवाब