Get Premium
लोकसभा में बीजेपी सांसद ने किया जातीय जनगणना का समर्थन, बयान सुन कई भाजपा नेता दिखे हैरान
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे वक्त से जातीय गणना कराने पर जोर डाल रहे हैं, अब भाजपा सांसद ने भी इसकी मांग कर दी है।
- विपक्ष की कई पार्टियों के द्वारा उठाई जा रही इस आवाज के बीच अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने इसकी मांग की है।
- मंगलवार को लोकसभा में जब ओबीसी आरक्षण बिल को लेकर चर्चा हो रही थी, तब बीजेपी की ओर से संघमित्रा मौर्य ने अपनी बात रखी।
- मौर्य ने कहा कि पिछली सरकारों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया, लेकिन अब केंद्र सरकार ने राज्यों को इसका अधिकार दे दिया है।
- उन्होंने कहा- पिछली सरकारों में पिछड़ी जाति के लोगों की सही गिनती नहीं होती थी, अगर जातिगत जनगणना होती है तो पिछड़े समुदायों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े:
अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अन्य राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने J&K में खरीदी जमीन- केंद्र का जवाब