
मध्य प्रदेश विधानसभा में बाढ़ पर बात नहीं होने पर कांग्रेस विधायक ने फाड़ लिया अपना कपड़ा
- मध्य प्रदेश के कई जिले इस वक्त बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं, इनमें से श्योपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित है.
- पिछले दिनों कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर दौरा करने गए तो गुस्साए लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंका और उनके खिलाफ नारे लगाए.
- बाढ़ पर सदन के भीतर श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल ने बात करनी चाहिए तो उनकी कोई सुनवाई ही नहीं इससे नाराज होकर उन्होंने कपड़ा फाड़ लिया.
- कांग्रेस विधायक ने कहा- बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग खाने को तरस रहे हैं और हम उनपर बात भी नहीं कर सकते, इतना कहते हुए वह सदन से बाहर चले गए.
- श्योपुर की जनता का आरोप है कि मदद के बजाय प्रशासन यहां तबादले ही कर रहा है, जो अधिकारी आए वह उचित व्यवस्था नहीं कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें - अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अन्य राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने J&K में खरीदी जमीन- केंद्र का जवाब




























































