
वाराणसी : पीएम के संसदीय क्षेत्र में बाढ़ से त्राहिमाम, लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की धमकी
- लगातार हो रही बारिश से यूपी के तमाम जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, उन्हीं प्रभावित जिलों में पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है.
- मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश एवं बांधो से छोड़े गए पानी की वजह से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
- न सिर्फ शहरी इलाको बल्कि वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में भी जलप्रलय जैसे हालात हो गए हैं, किसानों की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं.
- रोहनिया विधानसभा के रमना गांव के प्रधान ने कहा- लगातार शिकायत के बाद भी तटबंध नहीं बनाए जा रहे, ऐसा ही रहा तो 2022 में मतदान का बहिष्कार करेंगे.
- किसान अजीत सिंह ने कहा खेतों में पड़ी सब्जियां अब तैयार हो रही थी लेकिन बाढ़ की वजह से वह बर्बाद हो गई, ऐसे में परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है.
यह भी पढ़े: सावरकर ने हिंदू राष्ट्र की मांग कर कोई गुनाह नहीं किया, मांग जायज थी- कांग्रेस नेता का बड़ा बयान




























































