हरियाणा सरकार ने खरीदी थी 2.72 करोड़ की कोरोनिल किट, प्रयोग से ठीक होने वालों का कोई रिकॉर्ड नहीं 

  • हरियाणा सरकार ने मई 2021 में बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी से दो करोड़ 72 लाख 50 हजार की एक लाख कोरोनिल किट खरीदी थी। 
  • अब एक आरटीआई में पता चला है कि राज्य सरकार के पास इस किट के प्रयोग से ठीक होने वाले लोगों का कोई डाटा और रिकॉर्ड नहीं है।
  • पानीपत के आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने 28 मई को हरियाणा के आयुष विभाग निदेशालय से आरटीआई के तहत यह जानकारी मांगी थी।
  • 3 अगस्त 2021 को मिले उत्तर में कपूर को पता चला कि खरीदी गई कोरोनिल किट से ठीक होने वालों की जानकारी विभाग के पास नहीं है।
  • आरटीआई के जवाब में आए दस्तावेजों में से एक में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह खरीद राज्य के सीएम के प्रस्ताव के बाद की गई है।
यह भी पढ़े: सावरकर ने हिंदू राष्ट्र की मांग कर कोई गुनाह नहीं किया, मांग जायज थी- कांग्रेस नेता का बड़ा बयान