Get Premium
UP: जिस मंदिर में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक वहां साधु पर धारदार हथियार से हुआ हमला
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने स्वामी नरेश आनंद सरस्वती पर जानलेवा हमला किया है।
- हमलावरों ने साधु पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- बता दें कि यह वही डासना देवी मंदिर है, जहां कुछ दिनों पहले एक मुस्लिम लड़के के घुसने पर विवाद पैदा हो गया था।
- विवाद के बाद मंदिर प्रमुख महंत नरसिंहानंद सरस्वती के आदेश पर परिसर में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
- पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर के सीसीटीवी बंद पाए गए हैं, और वहां पेपर कटर मिले हैं। घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े: राज्यसभा में बोली सरकार, पेगासस बेचने वाले एनएसओ ग्रुप से हमारा कोई संबंध नहीं