चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले से किए गए बेदखल

  • अपने पिता रामविलास पासवान की लोजपा में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली करने का भी नोटिस मिला है। 
  • केंद्रीय आवास मंत्रालय की ओर से उन्हें नई दिल्ली के 12 जनपथ स्थित पिता रामविलास का बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। 
  • मंत्रालय के डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने 14 जुलाई को ही एक आदेश पास कर रामविलास पासवान के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया था। 
  • बताया गया है कि घर खाली करने का नोटिस मिलने के साथ ही चिराग ने मंत्रालय से इसे पिता की बरसी तक रखने की अपील की। 
  • रामविलास पासवान के नाम पर अलॉट यह बंगला लुटियंस इलाके के सबसे बड़े बंगलों में से है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए भी एक दफ्तर बनावा दिया था।
यह भी पढ़े: 'मुल्ले काटे जाएंगे' नारा लगाने वालों के खिलाफ एक्शन में पुलिस, अश्विनी उपाध्याय से पूछताछ जारी