'मुल्ले काटे जाएंगे' नारा लगाने के आरोप में BJP नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग हिरासत में 

  • दिल्ली के जंतर-मंतर में बिना किसी इजाजत के बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग इकट्ठा हुए और तमाम मुस्लिम विरोधी नारे लगाए। 
  • मुुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिल्लाएंगे का नारा जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और उसने कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ शुरु कर दी। 
  • इस कार्यक्रम के प्रमुख बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय,विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में ले लिया गया है। 
  • अश्विनी उपाध्याय को पुलिस कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन ले गई थी जहां उनसे और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही थी। 
  • यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से दी है।
यह भी पढ़े: 'मुल्ले काटे जाएंगे' नारा लगाने वालों के खिलाफ एक्शन में पुलिस, अश्विनी उपाध्याय से पूछताछ जारी