राज्यसभा में बोली सरकार, पेगासस बेचने वाले एनएसओ ग्रुप से हमारा कोई संबंध नहीं

  • कोरोना संकट के बीच पेगासस जासूसी विवाद को लेकर मची सियासी रस्साकसी कम होने का नाम नहीं ले रही है, लोकसभा-राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ.
  • रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि पेगासस स्पाईपेयर बेचने वाले एनएसओ ग्रुप टैक्नॉलोजीस से उसका कोई रिश्ता नहीं.
  • आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी लोगों की जासूसी के दावे को खारिज कर दिया, कहा- मीडिया ने इस मुद्दे को बड़ा किया है.
  • वहीं विपक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं, उसका सवाल अभी भी ये है कि क्या इजरायल से मोदी सरकार ने पेगासस खरीदा, 
  • दूसरा सवाल है - अगर पेगासस खरीदा तो किसकी किसकी जासूसी की, क्योंकि अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई सरकार ने उसे भी खारिज नहीं किया.
     यह भी पढ़ें - दिल्ली जंतर मंतर पर हिन्दुवादी नेताओं का प्रदर्शन, लगा 'मुल्ले काटे जाएंगे राम राम चिल्लाएंगे' का नारा