UP: राजभर ने अखिलेश की तारीफ कर कहा- सपा साथ आई तो भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाएगा

  • यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, इन्हीं समीकरणों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बड़े बयान दिए हैं। 
  • ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की तारीफ की है और चुनाव से पहले सपा के साथ आने के संकेत दिए हैं। 
  • ओमप्रकाश राजभर ने कहा- बीजेपी से समाजवादी पार्टी लड़ सकती है, अगर सपा हमारे साथ समझौता कर ले तो यूपी में बीजेपी दिखाई भी नहीं देगी। 
  • राजभर ने कहा- हमारा मोर्चा पूर्वांचल में काफी ताकतवर है, अगर सपा और हमारा साथ बनता है तो पूर्वांचल में भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाएगा। 
  • हालांकि, राजभर ने ये भी साफ किया कि अभी तक सपा ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है, ना ही पिछले दो साल से उनकी अखिलेश यादव की बातचीत हुई है। 
यह भी पढ़े: विपक्ष ने लोकसभा TV पर लगाया पक्षपात का आरोप, कार्यवाही हुई 45 मिनट विपक्ष का कवरेज 72 सेकंड