
TMC नेताओं पर हुए हमले के पीछे गृह मंत्री शाह, हम भाजपा की इन हरकतों से डरने वाले नहीं- ममता
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़े आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि हम भाजपा से डरते नहीं।
- उन्होंने कहा- हाल ही में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत अन्य छात्र नेताओं पर हुए हमले के लिए शाह जिम्मेदार हैं।
- ममता ने कहा- हमले गृह मंत्री के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हैं। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां वो अराजकता फैला रही।
- बता दें कि त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है।
- टीएमसी के तीन युवा नेता देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। जहां उन पर हमला हुआ।




























































