
ओबीसी सूची से जुड़े बिल पर सरकार के साथ पूरा विपक्ष, खड़गे बोले- यह बैकवर्ड क्लास के हित में होगा
- संसद का मॉनसून सत्र अपने अंजाम की तरफ बढ़ रहा है, आज से आखिरी सप्ताह की कार्यवाही शुरू हो गई है।
- हर दिन सदन शुरू होते ही हंगामा होने लगता है, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ती है, आज आरक्षण मुद्दा है।
- सोमवार को ओबीसी लिस्ट से जुड़ा एक अहम बिल लोकसभा में लाया जा रहा है, सभी विपक्ष सरकार के साथ है।
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि संसद में सरकार ओबीसी सूची में नाम जोड़ने का अधिकार राज्य को देने वाला बिल को लेकर आ रही है, इस संशोधन को सभी पार्टी के नेता समर्थन करेंगे।
- खड़गे ने कहा कि ये मुद्दा बैकवर्ड क्लास के हित में और देश हित में है, हम एक होकर इसको पास कराने के लिए तैयार हो गए हैं।




























































