
शिक्षा व्यवस्था बदहाल! प्रिसिंपलो से बोरा बिकवा रही नीतीश सरकार, नहीं बेचने पर रुकेगी सैलरी
- बिहार की नीतीश सरकार ने एक अजीबोगरीब फरमान सुनाकर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को असमंजस में डाल दिया है, जिसका विरोध हो रहा है.
- सरकार ने आदेश दिया है कि जिस बोरे के जरिए मिड-डे-मील का अनाज आता है उसे बाजार में बेचकर उसका पैसा सरकारी खाते में जमा किया जाए.
- सरकार ने बोरे की कीमत भी फिक्स कर दी है, नतीजा ये हुआ कि तमाम प्रिसिंपल बाजार में बोरा लेकर पहुंच रहे हैं और चिल्लाकर उसे बेच रहे हैं.
- कटिहार जिले के कड़वा प्रखंड के स्कूल के प्रिसिंपल मुहम्मद तमीजुद्दीन ने गले में तख्ती लगाई और सिर पर बोरा रखकर रैली निकाल रहे हैं.
- आरजेडी ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है, कहा- सुशासन की सरकार में चूहे करोड़ों की शराब पी जाते हैं उस वक्त टीचरों से बोरा बेचवाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - यूपी में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी का धंधा, अंगूठा लगाते ही अकाउंट कर देते थे साफ




























































