
तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को बताया हिटलर, कहा- कुर्सी किसी की बपौती नहीं
- बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हिटलर कहकर बखेड़ा खडा़ कर दिया.
- छात्र आरजेडी कार्यक्रम में पहुंचे तेज प्रताप ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सब जगह जाकर हिटलर की तरह बोलते हैं.
- तेज प्रताप ने आगे कहा- पहले पिता जी अध्यक्ष थे तो पार्टी कार्यालय हमेशा खुला रहता था लेकिन अब जगदानंद की मर्जी से खुलता और बंद होता है.
- वह यहीं रुके उन्होंने कहा- पार्टी के भीतर जो मनमानी चल रही है वह ज्यादा दिन नहीं चलने वाली, कुर्सी किसी की बपौती नहीं है.
- जिस कार्यक्रम में तेज प्रताप बोल रहे थे उसी कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर भी विवाद हुआ क्योंकि उसमें तेजस्वी यादव नहीं थे.
यह भी पढ़ें - यूपी में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी का धंधा, अंगूठा लगाते ही अकाउंट कर देते थे साफ




























































