
योगी ने मुलायम को कहा अब्बाजान, अखिलेश बोले- भाषा सही रखे वरना हमें भी जवाब देना आता है
- यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है, एक इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को अब्बाजान कह दिया.
- योगी के इस बयान के बाद अखिलेश यादव का पलटवार आया है, उन्होंने कहा- हमारा झगड़ा मुद्दों को लेकर हो सकता है पर भाषा पर संतुलन रखना चाहिए.
- अखिलेश ने कहा- अगर भाषा संतुलित नहीं कर सकते तो उसी तरह की भाषा सुनने को तैयार रहें, हमें जवाब देना आता है.
- कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- उन्हें अब्बा शब्द से क्यों आपत्ति है, मुलायम सिंह भी तो अखिलेश को टीपू कहकर बुलाते हैं.
- अब्बा शब्द का उल्लेख करते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह इसे उर्दू का मीठा और अच्छा शब्द बताया, आखिर उन्हें उर्दू शब्द से क्या दिक्कत हो गई.
यह भी पढ़ें - डॉ. कफील को राहत, योगी सरकार ने वापस लिया उनके खिलाफ जांच का आदेश




























































