बंगाल के बाद त्रिपुरा में भी राजनीतिक हिंसा, टीएमसी और भाजपा के बीच झगड़े में कई घायल

  • पश्चिम बंगाल में भाजपा एवं टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जारी हिंसा की आग त्रिपुरा तक पहुंच चुकी है, वहां से भी हिंसा की खबरे सामने आ रही हैं.
  • आरोप है कि धलाई जिले में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धर्मनगर इलाके में तोड़ फोड़ की.
  • भाजपा ने झगड़े का खंडन करते हुए कहा- टीएमसी की कोई औकात नहीं कि वह भाजपाशासित त्रिपुरा में कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा करे.
  • टीएमसी प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य ने कहा, सुदीप राहा और जया दत्ता के ऊपर अंबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया, उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए.
  • बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा- टीएमसी त्रिपुरा में हिंसा भड़का रही है और खुद ही पीड़ित बनने का नाटक कर रही है.

    यह भी पढ़ें - डॉ. कफील को राहत, योगी सरकार ने वापस लिया उनके खिलाफ जांच का आदेश