
मध्य प्रदेश : बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर पर लोगों ने फेंका कीचड़
- बाढ़ से जूझ रहे मध्य प्रदेश में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रभावित इलाकों में दौरा करने निकले तो लोगों के विरोध को झेलना पड़ा.
- श्योपुर शहर में जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला गुजरा लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंका गया.
- गुस्साए लोगों ने कृषि मंत्री के स्वागत पर ताली बजाई, उन्होंने दुकानों के भीतर घुसे पानी को दिखाया, बताया कि सबकुछ बर्बाद हो गया.
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने तोमर को धक्का देने की भी कोशिश की, तब तक सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया.
- बता दें कि 28 जुलाई से लगातार बढ़ते पानी एवं बारिश से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में गुस्सा है.
यह भी पढ़ें - यूपी चुनाव : राजभर का भाजपा से किनारा, कहा- सपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली पसंद




























































