डॉ. कफील को राहत, योगी सरकार ने वापस लिया उनके खिलाफ जांच का आदेश

  • गोरखपुर के बीआरडी कॉलेज से निलंबित चल रहे डॉ. कफील के लिए राहतभरी खबर है, यूपी सरकार ने जांच का आदेश वापस ले लिया है.
  • दोबारा विभागी जांच के आदेश वापस होने के बाद योगी सरकार को उनकी बहाली पर अगले तीन महीने के भीतर फैसला लेना होगा.
  • दरअसल अप्रैल 2019 में एक जांच के बाद रिपोर्ट पेश की गई उसके मुताबिक डॉ कफील की लापरवाही का कोई सबूत नहीं मिला.
  • इस रिपोर्ट के बाद दोबारा जांच के आदेश दिए गए, जिसे कफील ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, 24 फरवरी को दोबारा जांच के आदेश वापस ले लिए गए.
  • हाईकोर्ट ने इस मामले में योगी सरकार से पूछा था कि आखिर इतने समय तक कफील को क्यों निलंबित किया गया, जबकि उनके साथ के 7 लोगों को बहाल कर दिया गया.
     यह भी पढ़ें - यूपी चुनाव : राजभर का भाजपा से किनारा, कहा- सपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली पसंद