जदयू-भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं! ललन सिंह बोले- भाजपा का यही रवैया रहा तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

  • जनता दल यूनाइटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष ललन सिंह के यूपी चुनाव को लेकर एक बयान ने एनडीए खेमे में खलबली मचा दिया.
  • पटना में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा- अगर एनडीए भागीदारी तय नहीं करता तो हम आगामी चुनाव अकेले लड़ेंगे. 
  • पार्टी अध्यक्ष ने कहा- हमारा लक्ष्य जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है, हम यूपी-मणिपुर में दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की सोचेंगे.
  • ललन सिंह ने इसदौरान अरुणाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा- हमने वहां 15 सीटों पर चुनाव लड़ा और 7 पर जीत हासिल की थी.
  • गौरतलब है कि आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रीमंडल में जाने के बाद ललन सिंह अध्यक्ष बनाए गए, अब उनका मकसद दूसरे राज्यों में पार्टी विस्तार पर है.
     यह भी पढ़ें - यूपी चुनाव : राजभर का भाजपा से किनारा, कहा- सपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली पसंद