Get Premium
तो क्या वीर सावरकर के नाम से होगा दिल्ली के नए कॉलेज का नाम? जल्द हो सकता है नाम का ऐलान
- दिल्ली विश्वविद्यालय ने फतेहपुर बेरी स्थित कॉलेज का नाम किसी महापुरुष के नाम पर करने की सोच रही है, इसके लिए कई नाम प्रस्तावित हैं.
- बताया जा रहा कि वीर सावरकर के नाम से इस कॉलेज का नाम किया जा सकता है, सुषमा स्वराज के नाम की भी चर्चा है.
- यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि न सिर्फ सावरकर बल्कि विवेकानंद जी के नाम की भी चर्चा है, एकेडमिक काउंसिल आखिरी फैसला लेगा.
- डीयू के जरिस्ट्रार विकास गुप्ता ने बताया कि अभी तक ये तय नहीं हुआ कि कॉलेज को-एड होगा या फिर सिर्फ महिला कॉलेज.
- बता दें कि पिछले दिनों केेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ४० बीघा भूमि पर आवंटित इस कॉलेज का शिलान्यास करने वाले थे पर कार्यक्रम कैंसिल हो गया.
यह भी पढ़ें - बिहार : पूजा करने मंदिर पहुंची महिला को पुजारी ने जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल