Get Premium
टहलने निकले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव की हत्या की कोशिश, तीन गिरफ्तार
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की हत्या की कोशिश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.
- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम को सीएम सैर पर निकले थे तभी कार सवार तीन लोग उनके सुरक्षा घेरे में घुस गए.
- कार तेजी से बिप्लब देब के बगल से गुजरी, सुरक्षा में लगा एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, कार को पकड़ने की कोशिश की गई पर कामयाबी नहीं मिल सकी.
- सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आलाकमान को सूचित किया जिसके बाद जगह जगह पर वाहनों की चेकिंग शुरु हुई और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
- पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बीस साल से अधिक के हैं, हालांकि उनकी मंशा के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है, पूछताछ चल रही है.
यह भी पढ़ें - बिहार : पूजा करने मंदिर पहुंची महिला को पुजारी ने जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल