
लोगों के भीतर से वैक्सीन का डर हुआ गायब, देश में अब तक 50 करोड़ डोज लगी वैक्सीन
- कोरोना संकट के बीच संकटमोचक की भूमिका में उभरी वैक्सीन को लेकर लोगों के भीतर से डर खत्म हो गया है, लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं.
- शुक्रवार तक देश में वैक्सीन के 50 करोड़ डोज लग चुके हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे उपलब्धि बताया है.
- पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके कोरोना के खिलाफ वैक्सीन को एक मजबूत विकल्प बताया, अधिक लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने की बात कही.
- गौरतलब है कि इस वक्त देश में 3.10 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, 4 लाख सक्रिय मामले हैं, दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
- केंद्र सरकार तीसरी लहर को लेकर भी लगातार तैयारियों में जुटी है, ऑक्सीजन की दिक्कत न हो इसके लिए काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - सिर्फ 8% किसानों को ही मिल रहा MSP का लाभ, जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली- टिकैत




























































