
यूपी की राजनीति में धर्म बना अहम मुद्दा, अखिलेश ने खुद को बताया भाजपा वालों से बड़ा हिन्दू
- यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है, धर्म की राजनीति से कोई भी पार्टी अछूती नहीं है.
- एक इंटरव्यू के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद को भाजपावालों से बड़ा हिन्दू बताया, कहा- मुलायम सिंह यादव तो पुराने हनुमान भक्त हैं.
- अखिलेश ने कहा- भाजपा के हिन्दुत्व की जो परिभाषा है वह हमें नहीं चाहिए, उऩकी परिभाषा में नफरत है, समाज को बांटती है.
- उन्होंने कहा- जहां तक पूजा पाठ की बात है तो सैफई आइए, हमारे जन्म से पहले ही वहां मंदिर है, नेताजी वहां पूजा किया करते हैं.
- यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा- सपा इसबार 400 सीटें जीतेगी, क्योंकि भाजपा से जनता त्रस्त है, लोगों ने बदलाव का मूड बना लिया है.
यह भी पढ़ें - सिर्फ 8% किसानों को ही मिल रहा MSP का लाभ, जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली- टिकैत




























































