
बिहार : पूजा करने मंदिर पहुंची महिला को पुजारी ने जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
- कोरोना संकट के बीच बिहार के दरभंगा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है जहां एक पुजारी ने एक महिला को बाल खींचकर जमकर पिटाई की.
- पिटाई की इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, वीडियो के वायरल होते ही मंदिर कमेटी ने पुजारी को मंदिर के विभिन्न कार्यों से हटा दिया.
- बताया जा रहा राज परिसर में स्थित श्यामा माई मंदिर में जाने के लिए महिला जिद कर रही थी पुजारी गेट खोलने को तैयार नहीं थे.
- मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा- महिला के साथ बदसलूकी गलत है लेकिन उन्होंने उस महिला को विक्षिप्त बताकर पुजारी का ही पक्ष ले लिया.
- इस मामले में पुजारी के खिलाफ किसी तरह की शिकायत पुलिस में नहीं दी गई, अभी तक महिला की पहचान भी नहीं हो सकी है.
यह भी पढ़ें - सिर्फ 8% किसानों को ही मिल रहा MSP का लाभ, जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली- टिकैत




























































