
एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा, दूसरी पार्टियों को मिले कुल चंदे से तीन गुना अधिक भाजपा को मिला
- केंद्र की सत्ता एवं कई राज्यों की सत्ता में कबिज भाजपा को 2019-20 में 785.77 करोड़ रुपए चंदा मिला है, एडीआर की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है.
- रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, माकपा एवं भाकपा को 228.035 करोड़ रुपए चंदे के रुप में प्राप्त हुए हैं.
- बिहार में चंदा देने वाले तीन लोगों ने भाजपा को अपनी जमीन भी दान में दी है, इस जमीन की कुल कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है.
- भाजपा को कांग्रेस से पांच गुना अधिक व्यक्तिगत एवं कॉरपोरेट चंदा मिला है, इसके पीछे निजीकरण की बात भी कही जा रही है.
- एडीआर की इस रिपोर्ट के मुताबिक इनमें उन्हीं चंदो को शामिल किया गया है जो 20 हजार से अधिक हैं, इसके नीचे के चंदो का कोई रिकॉर्ड नहीं है.
यह भी पढ़ें - सिर्फ 8% किसानों को ही मिल रहा MSP का लाभ, जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली- टिकैत




























































