
आरबीआई: गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- वित्त वर्ष 2022 में GDP वृद्धि दर का अनुमान 9.5 फीसदी
- रिजर्व बैंक ने कोरोना की दूसरी लहर के घटते प्रभाव के साथ-साथ देश में बढ़ते टीकाकरण के कारण वास्तविक जीडीपी की वृद्धि के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के अनुमान को 9.5 फिसदी पर बरकरार रखा है।
- वहीं केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए रेपो दर, या अल्पकालिक उधार दर को 4 प्रतिशत पर बनाए रखा।
- रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर और 'बैंक दर' को 4.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।
- आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि अर्थव्यवस्था कोविड की दूसरी लहर के बाद वापसी की राह पर है।
- उनके मुताबिक, निजी और सरकारी खपत, निवेश के साथ मांग में सुधार हो रहा है। उन्होंने भारत के लिए अवसर के रूप में मजबूत बाहरी मांग का हवाला दिया।




























































