Get Premium
जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन मोदी सरकार खत्म-राहुल गांधी
- देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में बेहताशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
- कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठा रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर एक बार मोदी सरकार को घेरा।
- राहुल ने कहा- देश के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री सभी विषयों पर बोलते हैं, लेकिन रोजगार के बारे में एक शब्द नहीं बोलते।
- उन्होंने कहा- पीएम कहते थे हर साल 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा पर यहाँ लाखों करोड़ों युवाओं से उनका रोजगार छीना गया।
- उन्होंने कहा- इनका लक्ष्य भारत के युवाओं की आवाज को दबाने का है, क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी, उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़े: अनुच्छेद- 370 की दूसरी बरसी पर भाजपा ने मनाया जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी