
चुनाव में दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित बेटी के गैंगरेप पर चुप क्यों है?- RJD ने PM को घेरा
- दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या का मामला देशव्यापी हो गया है, आरजेडी ने इस मुद्दे पर पीएम पर हमला बोला।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा- चुनाव पूर्व दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित लड़कियों के गैंगरेप पर चुप क्यों है? निर्भया कांड में गंदी राजनीति करने वाले दलित लड़की के रेप पर चुप क्यों है?
- आरजेडी ने हमलावर रुख अपनाते हुए आगे लिखा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग गुंडे, अपराधियों और बलात्कारियों के संरक्षक और संचालक है।
- गौरतलब है कि जब भी देश या किसी राज्य में चुनाव होते हैं। तो भाजपा दलितों के घर जाकर खाना खाती है।
- बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से अपील की थी कि वह वोट देने के दौरान निर्भया कांड को याद रखें।




























































