बहुगुणा का घर जलाने वाले बाहुबली बबलू ने की बीजेपी में एंट्री, सांसद ने अब की सदस्यता रद्द करने की अपील

  • बसपा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता जितेंद्र सिंह ‘बबलू’ के भाजपा  में शामिल होने पर बीजेपी नेत्री रीता बहुगुणा जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 
  • अपना गुस्सा जाहिर करते हुए यूपी से सांसद ने कहा,’ मैं स्तब्ध हूं क्योंकि वह वही व्यक्ति है जिसने जुलाई 2009 में मेरे घर में आग लगा दी थी। 
  • जोशी ने कहा- मुझे यकीन है कि उन्होंने पार्टी से यह जानकारी छिपाई है। प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं होगी। 
  • उन्होंने कहा- मैं स्वतंत्र देव सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष से जितेंद्र सिंह की सदस्यता समाप्त करने का आग्रह करती हूं क्योंकि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं। 
  • गौरतलब है कि जितेंद्र सिंह बबलू पर बीजेपी नेत्री रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का आरोप है। मामला तब का है जब रीता कांग्रेस में थीं। 
यह भी पढ़े: उपराज्यपाल बैजल पर भड़के CM केजरीवाल, बोले- संवैधानिक पीठ के साथ लोकतंत्र की इज्जत करें सर