ट्रेनों में वाई-फाई सेवा प्रदान करने की मोदी सरकार की योजना ढेर, रेल मंत्री वैष्णव बोले- ये किफायती नहीं

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में बताया कि रेलवे ने ट्रेनों में इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करने की एक परियोजना पर रोक लगा दी गई है। 
  • उन्होंने कहा- इस प्रौद्योगिकी में बैंडविड्थ शुल्क और इस तरह के अन्य खर्चों के रूप में आने वाली लागत की वजह से पूंजी लगानी पड़ रही थी। 
  • उन्होंने कहा कि इसलिए यह किफायती नहीं थी, इसके अलावा यात्रियों को उपलब्ध होने वाले इंटरनेट बैंडविड्थ की उपलब्धता भी पर्याप्त नहीं थी।
  • वैष्णव ने कहा- इस समय ट्रेनों में वाई-फाई आधारित इंटरनेट सेवाओं के प्रावधान के लिए समुचित किफायती प्रौद्योगिकी उपलब्ध नहीं है। 
  • गौरतलब है कि मोदी सरकार के पहले रेल बजट में ही ट्रेनों और स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने की घोषणा की गई थी।
यह भी पढ़े:अमरिंदर के प्रधान सलाहकार पद से प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा, बोले- कुछ वक्त के लिए ब्रेक चाहिए