राज्यसभा: हंगामा कर रहे TMC के 6 सांसदों को सभापति ने पूरे दिन के लिए किया सस्पेंड

  • राज्यसभा में पेगासस मुद्दे पर हंगाम कर रहे तृणमूल कांग्रेस के 6 सदस्यों को सभापति एम वेंकैया नायडू ने पूरे दिन के सस्पेंड कर दिया है। 
  • जब सभापति ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस खारिज किए जाने के बारे में सूचना दी तो विपक्षी दलों के सांसदों ने आसन के सामने आ कर पेगासस पर चर्चा की मांग की।
  • सभापति ने इन सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। इतने पर भी हंगामा नहीं थमा। 
  • इस पर सभापति ने आसन की अवज्ञा कर हंगामा कर रहे सदस्यों से नियम 255 के तहत सदन से बाहर जाने को कहा।
  • टीएमसी सांसद डोला सेन, नदीमुल हक, अर्पिता घोष, मौसम नूर, शांता छेत्री और अबीर रंजन बिस्वास को सदन की कार्यवाही से हटने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़े: दिल्ली रेप केस : पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, दिया हर संभव मदद का भरोसा