
बिहार: तंज कस चिराग ने कहा- नीतीश सीएम मैटेरियल भी नहीं, JDU का पलटवार- ऐंठन नहीं गई
- नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बिहार में राजनीति गर्म है।
- चिराग पासवान ने नीतीश पर हमला बोला है, उन्होंने कहा- ये तो नीतीश कुमार की हमेशा से ख्वाहिश है।
- पासवान ने दावा किया कि बहुत जल्द नीतीश विपक्ष के साथ मिलकर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के सामने चेहरा बनना चाहेंगे।
- चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार कम से कम सीएम मैटेरियल तो नहीं हैं, पीएम बनाना नीतीश के मन की बात है।
- चिराग के बयान पर पलटवार करते हुए JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा- रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई




























































