महाराष्ट्र: राज्यपाल पर भड़के राऊत, कहा- संवैधानिक पद पर बैठकर RSS के लिए काम करते हैं

  • महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच फिर तनातनी बढ़ सकती है, राउत ने कोश्यारी पर बड़ा आरोप लगाया है। 
  • मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा- राज्यपाल जिस तरह से यहां काम कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि वह आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं। 
  • उन्होंने आरोप लगाया कि कोश्यारी बीजेपी के नेता के रूप में काम कर रहे, न की अपने संवैधानिक पद के लिए काम कर रहे हैं। 
  • राउत ने कहा- उनका व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ एक साजिश लगती है। 
  • बीते दिन नवाब मलिक ने कोश्यारी पर आरोप लगाया था कि वह राज्य की शक्तियों का अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे हैं। 
यह भी पढ़े: दिल्ली रेप केस : पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, दिया हर संभव मदद का भरोसा