
दिल्ली रेप केस : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम केजरीवाल, 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
- दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या का मामला देशव्यापी हो गया है, कई नेता पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं.
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, इस दौरान उनके विरोध में नारे भी लगे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
- केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया, साथ ही मामले की जांच मजिस्ट्रेट से करवाने की बात कही.
- उन्होंने कहा- इस केस में सरकार की तरफ से बड़े से बड़ा वकील लगाया जाएगा, ताकि दोषियों को कडी़ सजा दी जा सके.
- केजरीवाल से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने कहा- पीड़ित को जब तक न्याय नहीं मिलेगा मैं साथ खड़ा रहूंगा.
यह भी पढ़ें - कश्मीरी पंडितों पर BJP मंत्री का अजीबोगरीब बयान, कहा- जब प्रवासी मजदूर लौटे तो आप क्यों नहीं?




























































