
तिहाड़ जेल में कुख्यात बदमाश अंकित गुर्जर की हत्या, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप
- दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यूपी के बागपत के कुख्यात बदमाश अंकित गुर्जर की बुधवार सुबह हत्या कर दी गई.
- हत्या की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया, हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.
- अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा- अंकित के पास मोबाइल मिली जिसके बाद उसे पीटा गया था.
- वहीं पुलिस बता रही कि जेल के भीतर कैदियों के बीच आपसी झगड़ा हो गया जिसमें अंकित की मौत हो गई, पर परिजन ये मानने को तैयार नहीं हैंं.
- बता दें कि अंकित बागपत के खैला गांव का था, जहां पूर्व प्रधान विनोद की हत्या करके फरार हो गया था, पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें - बदमाशों के सहारे भाजपा! जिस हिस्ट्रीशीटर पर हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज उसे बनाया प्रदेश मंत्री




























































